Karnataka में मोदी का सीधा वार, पुरानी आदतें नहीं छोड़ेगी कांग्रेस, तुष्टिकरण, तालाबंदी और गाली को ही बनाएगी चुनावी मुद्दा

By अंकित सिंह | May 06, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज उन्होंने बादामी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि वो अपनी पुरानी आदतें नहीं छोड़ेगी। वो तुष्टिकरण, तालाबंदी और गाली को ही चुनावी मुद्दा बनाएगी। मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण वोटबैंक का, तालाबंदी बीजेपी की गरीब कल्याण नीतियों पर, गाली OBC और लिंगायत समाज को... कांग्रेस की इस कूटनीति से पूरा कर्नाटक नाराज है। उन्होंने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि सिद्धारमैया जी यहां कह रहे हैं कि पिछले 3.5 साल में यहां जो विकास हुआ है वो उन्होंने कराया है। उनका ये वाक्य अपने आप में बता रहा है कि काम अगर कोई करता है तो डबल इंजन की सरकार काम करती है और बिना किसी भेदभाव के करती है। 

इसे भी पढ़ें: Diamond League में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद Neeraj Chopra ने कहा- आगे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना लक्ष्य, PM Modi ने भी दी बधाई

प्रदानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इन्हीं कुकर्मों के कारण हमारा देश इतने दशकों तक पिछड़ा बना रहा। जिन बीमारियों को कांग्रेस ने अपने बरसों के शासन में मजबूत किया अब बीजेपी उन्हीं बीमारियों का परमानेंट इलाज कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए समर्पित है। मोदी ने कहा कि हम देश में विभिन्न पर्यटन सर्किटों के निर्माण और मजबूती के लिए काम कर रहे हैं; यह रोजगार के अपार अवसरों के सृजन को जन्म दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक सरकार, जो भ्रष्ट गतिविधियां करती रहती है, केंद्र से लड़ती रहती है, कोई विकास सुनिश्चित नहीं कर सकती है, कोई समृद्धि सुनिश्चित नहीं कर सकती है। इसलिए, केवल बीजेपी को चुनें, क्योंकि यह केवल डबल-इंजन सरकार है जो वास्तव में कर्नाटक को देश का नंबर -1 राज्य बना सकती है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट