प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर मर्केल के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति और क्षेत्र तथा दुनिया पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने माना कि सबसे जरूरी प्राथमिकता अफगानिस्तान में फंसे हुए लोगों की स्वदेश वापसी है। उन्होंने द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की, जिसमें कोविड-19 टीकों में सहयोग, जलवायु और ऊर्जा पर ध्यान देने के साथ विकास सहयोग, व्यापार एवं आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना शामिल है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने अभय कुमार सिंह को नवगठित सहकारिता मंत्रालय का संयुक्त सचिव नियुक्त किया

उन्होंने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया, जिसमें सबसे जरूरी प्राथमिकता फंसे हुए लोगों की वापसी है।’’ बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने आगामी कॉप-26 बैठक और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समुद्री सुरक्षा पर बातचीत को बढ़ावा देने की भारतीय पहल जैसे बहुपक्षीय हितों के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समावेशी सहयोग को बढ़ावा देने पर दोनों पक्षों के बीच दृष्टिकोण की समानता पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी खेल की भारत ने खोली पोल

Pradhan Mantri Awas Yojana पर रायपुर में भिड़े Bhupesh Baghel और Vijay Sharma, आंकड़ों पर तकरार

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर