टू प्लस टू संवाद के लिए मोदी-बाइडन की बैठक बेहद मददगार साबित हुई: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

वाशिंगटन|  भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच हुई डिजिटल बैठक भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रीस्तरीय संवाद के लिए बेहद मददगार सिद्ध हुई। साथ ही जयशंकर ने रेखांकित किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, “ कई मायनों में, टू प्लस टू से क्या अपेक्षित है इसे लेकर उन्होंनेदिशा और रूपरेखा स्पष्ट रूप से रखी। जाहिर है कि इससे मदद मिली। लेकिन मैं कहूंगा कि टू प्लस टू अब भी टू प्लस टू है, वह टू प्लस टू प्लस वन नहीं हुआ है।” एक अन्य प्रश्न के उत्तर में जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी चीन और भारत के बीच अंतर करते हैं। उन्होंने कहा, “बिलकुल वह करते हैं।”

अपने चीनी समकक्ष के साथ हाल में नई दिल्ली में हुई बैठक का हवाला देते हुए जयशंकर ने कहा कि दोनों नेताओं ने घटनाक्रम पर अपना विश्लेषण साझा किया।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया