PMCARES में योगदान देने वालों का मोदी ने जताया आभार, कहा- सामूहिक ताकत दिलायेगी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिये गठित लिए ‘आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)’ में योगदान के लिये उद्योगपतियों, खिलाड़ियों, फिल्मी कलाकारों, सार्वजिनक क्षेत्र की कंपनियों, मीडियाकर्मियों और आम लोगों का आभार प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि कोरोना से युद्ध में देश की यही सामूहिक ताकत जीत दिलायेगी। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पीएम केयर्स फंड में समाज के हर वर्ग के लोगों ने योगदान दिया है। लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाने के लिये दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना से लड़ने के लिए हर क्षेत्र के लोग सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। देश की यही सामूहिक ताकत है, जो इस लड़ाई में जीत दिलाएगी।’’ कोष में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियां न केवल भारत के विकास की गति को आगे बढ़ा रही हैं बल्कि कोविड-19 के संकट के समय देश का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिये भी योगदान कर रहीं हैं। तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग के कर्मचारियों को दो दिनों का वेतन देने के लिए विशेष धन्यवाद। मोदी ने कोष में पीएम-केयर्स में योगदान के लिये उद्योगपति मुकेश एवं नीता अंबानी तथा सुनील भारती मित्तल को धन्यवाद दिया और कहा कि इस मानवीय प्रयासों में इन समूहों के योगदान से काफी भारतीयों को मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सिने अभिनेता राष्ट्र के बेहतर स्वास्थ्य के लिये योगदान दे रहे हैं। वे जागरूकता फैलाने में भी शामिल रहे हैं, साथ ही पीएम-केयर्स में भी योगदान दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्रियों ने भी दिखाई सक्रियता, लोगों की समस्याओं का तुरंत हो रहा निपटारा

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास