मोदी अर्थव्यवस्था में सुधार की रूपरेखा देने में विफल रहेः तृणमूल कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संदेश में अर्थव्यवस्था में सुधार की रूपरेखा देने मेंविफल रहे। मोदी ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के लिए मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगात राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को बढ़ाने का मात्र ऐलान किया। सब जानते थे कि लॉकडाउन बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि देश इस बात की प्रतीक्षा कर रहा था कि अर्थव्यवस्था में कैसे सुधारकिया जाएगा, वह इस पर एक रूपरेखा और एक दृष्टिकोण के बारे में बात करेंगे। वह बात करेंगे कि कैसे असंगठित क्षेत्र और कृषि क्षेत्रों की मदद की जाए लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे। राय ने कहा कि हम सोच रहे थे किवह गरीबों, प्रवासी मजदूरों और फसल काटने का इंतजार कर रहे किसानों की परेशानी को कम करने के लिए कुछ ठोस कदमों की घोषणा करेंगे।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं