भाजपा संसदीय दल की बैठक में गुजरात जीत के लिए मोदी का भव्य स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें गुजरात की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। संसद के शीतकालीन सत्र में यह भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक थी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया। संसद भवन परिसर स्थित संसदीय सौंध में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री के पहुंचते ही जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया गया।

बैठक में सी आर पाटील की प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है। पाटिल को प्रधानमंत्री मोदी का बेहद करीबी और विश्वसनीय सहयोगी माना जाता है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की भी सराहना की। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के जी-20 की अध्यक्षता मिलने का भी जिक्र किया और सांसदों से अगले साल होने वाली शिखर बैठक से पहले देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को शामिल करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ आने को कहा।

इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष नड्डा करेंगे कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा

भारत के शहरों में इस आयोजन से जुड़ी बैठकों में कई विदेशी प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाना चाहिए और इनमें पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत शीर्ष सात देशों में एक उज्ज्वल स्थान पर है। पिछले कई दशकों के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रस्तुति में कहा गया है कि मुद्रास्फीति और बेरोजगारी हमेशा कांग्रेस सरकारों में अधिक थी जबकि भाजपा सरकारों में यह कम रही है।

प्रमुख खबरें

Nashik TCS Unit Case | FIR में चौंकाने वाला खुलासा, यौन उत्पीड़न के साथ धर्मांतरण और ज़बरदस्ती नमाज़ पढ़ाने के संगीन आरोप

MP Board Result 2026: खत्म हुआ लाखों छात्रों का इंतजार, इस तरह से डाउनलोड करें रिजल्ट

Bengali New Year: Bengali New Year की धूम, क्यों कहते हैं इसे पोइला बैशाख? जानें इस Festival की पूरी Tradition

Prabhasakshi NewsRoom: लोकसभा और विधानसभाओं में सीटें बढ़ाने का क्या है फॉर्मूला? क्या राज्यसभा और विधान परिषदों की भी सीटें बढ़ेंगी?