थाइलैंड में चीन पर भड़क कर लाल हुए मोदी, बयान सुनकर हैरान हुई दुनिया

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2025

बिम्सटेक की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाइलैंड पहुंचे तो यहां इन्होंने थाईलैंड की प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। बैठक के बाद दोनों ही नेताओं की तरफ से साझा बयान भी सामने आ गया। इसी बयान देने के क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन का बिना नाम लिए हुए थाइलैंड की धरती से चीन पर निशाना साधा। उन्होंने चीन के विस्तारवाद की नीति को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि भारत विकासवाद पर यकीन करता है, न कि विस्तारवाद पर। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत ‘विस्तारवाद’ के बजाय ‘विकासवाद’ की नीति में विश्वास रखता है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और थाईलैंड के बीच पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यकीनन पीएम मोदी का ये बयान चीन को परेशान करेगा क्योंकि पीएम मोदी ने ये बयान अपने देश में न देकर बिम्सटेक की बैठक से ठीक पहले थाइलैंड की जमीन पर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: स्ट्रैटिजिक डायलॉग स्थापित करने पर चर्चा, टूरिज्म में सहयोग पर बल, भारत और थाईलैंड के सदियों पुराने संबंध को प्रगाढ़ करते PM मोदी

अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन के तेवर वैसे ही इन दिनों ढीले पड़े हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि ये चीन और भारत दोनों के साझेदार बनने का सही समय है। शी जिनपिंग ने कहा है कि दोनों देशों को अपनी दोस्ती को औ मजबूत करना चाहिए। चीन के राष्ट्रपति ने कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग की बहुत बड़ी क्षमता है। सवाल ये है कि चीन का इरादा क्या है और इस बाबत भारत को क्या रुख अपनाना चाहिए? चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत को पत्र लिखा है। चीन की तरफ से भारत को कूटनीतिक संबंध के 75 वर्ष होने पर पत्र लिखा गया है। कई बार ये कहा जाता है कि चीन की कथनी और करनी में अंतर होता है। चीन की बातें मत सुनो चीन जमीन पर क्या कर रहा है, उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दरअसल, भारत डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से निपटने के लिए एक के बाद एक कई कूटनीतिक कदम उठा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार