ओबीसी आरक्षण पर बड़ा दांव! लोकसभा में आज अहम बिल ला सकती है मोदी सरकार

By अंकित सिंह | Aug 09, 2021

जाति आधारित जनगणना की मांग के बीच केंद्र सरकार आज बड़ा दांव खेल सकती है। आज लोकसभा में एक अहम बिल केंद्र सरकार पेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक ओबीसी समुदाय से जुड़ी लिस्ट तैयार करने के लिए राज्यों को अधिकार देने वाला संविधान संशोधन विधेयक पेश हो सकता है। आल में ही केंद्रीय कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई थी।

इसे भी पढ़ें: OBC पर मोदी सरकार का दूसरा दांव, मंत्रिमंडल ने राज्यों को सूची तैयार करने का अधिकार बहाल करने वाले बिल को दी मंजूरी

गौरतलब है कि विपक्षी दल ने इस मुद्दें को लेकर केंद्र पर संघीय ढांचे पर आघात करने का आरोप लगाया है। वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारित मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने पिछले महीने राज्य सभा में कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर कानूनी विशेषज्ञों और विधि मंत्रालय से विचार विमर्श कर रही है और ओबीसी सूची का निर्धारण करने के राज्यों के अधिकारों की सुरक्षा के रास्ते तलाश रही है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी जिसमें राज्यों एवं संघ क्षेत्रों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची तैयार करने का आधिकार प्रदान किया गया है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण