हथकड़ी लगा अमेरिका ने 104 लोगों को किया था डिपोर्ट, अब विदेशों में काम करने वाले भारतीयों के लिए मोदी सरकार उठा सकती है बड़ा कदम

By अभिनय आकाश | Feb 06, 2025

अमेरिकी निर्वासन विवाद के बीच सूत्रों ने कहा कि सरकार विदेश में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक नया कानून बनाने जा रही है। अमेरिका में बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई के बीच 13 बच्चों सहित 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इसके एक दिन बाद इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं। यह पहली बार है कि 20 जनवरी को अपने कार्यालय में पहले दिन ट्रम्प द्वारा शुरू की गई व्यापक कार्रवाई के तहत भारतीय अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है। अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीय नागरिकों ने दावा किया कि उन्हें पूरी यात्रा के दौरान हाथ-पैर बांधकर सैन्य विमान से वापस भेजा गया।  

इसे भी पढ़ें: 'जातिवाद का जहर फैलाने का प्रयास हो रहा', PM Modi बोले- अंबेडकर से कांग्रेस को नफरत, मजबूरी में बोलना पड़ रहा जय भीम

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापक वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी वाशिंगटन यात्रा से कुछ ही दिन पहले यह कार्रवाई हुई है। निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं। निर्वासित किये गये लोगों में 19 महिलाएं और चार वर्षीय एक लड़का, पांच व सात वर्षीय दो लड़कियों सहित 13 नाबालिग शामिल हैं।

 Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

ग्रेनेड और RDX से पटा पड़ा था गांव... पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

IPL 2026: रिकॉर्ड रन बनाने के बाद भी मुंबई इंडियंस की हार, हैदराबाद ने घर में दी मात

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप