By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024
अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर अब श्री विजया पुरम के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजया पुरम किए जाने की घोषणा की। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश को औपनिवेशिक छापों से मुक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, आज हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजया पुरम करने का निर्णय लिया है। शाह ने पहले के नाम को औपनिवेशिक विरासत बताया। इसके साथ ही कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम में और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की रही है और श्री विजया पुरम प्राप्त जीत का प्रतीक है।