केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए है : मुकेश

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 12, 2021

• आज 126259 करोड़ का बजट 41 मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए स्वीकृत किया गया है

शिमला, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ मुकेश कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी मनोज रतन विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने कहा अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा का अग्रणी मोर्चा है। उन्होंने कहा कि योजना अनुसार यह मोर्चा खुद को एवं पार्टी को सशक्त बनाने का कार्य करेगा। दलित समाज का भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है , बाबासाहेब आंबेडकर एवं समाज के कई बड़े नाम इस समाज के साथ जुड़े।

आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनुसूचित जाति वर्ग से है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , देश के 4 राज्यपाल थावर चंद गहलोत, बेबी रानी मौर्या, सत्य देव नारायण एवं हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं 12 केंद्रीय मंत्री इस समाज से है। 

उन्होंने कहा जन कल्याण योजनाओं में 80% का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग को मिला है

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए है। आज बाबासाहेब अंबेडकर के पांच स्थानों केंद्र सरकार ने तीर्थ बनाया है।

उन्होंने बताया कि बाबासाहेब अंबेडकर शौक करोड़ की लागत से एक अंतरराष्ट्रीय सरकार म्यूजियम केंद्र सरकार ने दिल्ली में बनाया है।

2017-2018 में अनुसूचित जाति के लिए 26496 करोड का बजट स्वीकृत किया जाता था आज 126259 करोड़ का बजट 41 मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए स्वीकृत किया गया है।

भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार ने कहा कि 2022 के चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा अग्रिम भूमिका निभाएगा।

बैठक के प्रथम सत्र को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कारण नंदा ने संबोधित किया और केंद्र मीडिया प्रबंधन के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया।

दूसरे सत्र को प्रदेश सोशल मीडिया के सह संयोजक मनोज रतन ने संबोधित किया और राजनीतिक क्षेत्र में सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में महामंत्री अजय कबीर , राकेश डोगरा, उपाध्यक्ष गौरव कश्यप सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow