महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल पर मोदी सरकार फेल: राजीव रंजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

पटना। जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महंगाई एवं बेरोज़गारी के ताज़ा आँकड़े मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता के आरोपों को प्रमाणित कर रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि 2014 में बेरोज़गारी दर 5.4प्रतिशत थी जो मोदी सरकार के 8वर्षों में बढ़कर6.3प्रतिशत हो गयी वहीं महंगाई दर 2014 में 6.67प्रतिशत थी जो अब 7 प्रतिशत हो गयी है। देश में 4 करोड़ युवा बेरोज़गार हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भले ही पाँच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक होने के लिए अपनी पीठ स्वयं थपथपा ले लेकिन उसे ग़रीबी रेखा से नीचे 20करोड़ लोगों की चिंता भी करनी होगी|इससे भी ज़्यादा त्रासद यह तथ्य है कि 23 करोड़ लोग प्रतिदिन 375 रुपए से कम कमा रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि आज 10 फ़ीसदी लोगों के पास देश की 45 प्रतिशत सम्पत्ति है।जबकि आधी आबादी के पास देश की कुल आय में मात्र 13 प्रतिशत का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर