मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में नौकरी के अवसर खत्म किए: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

शिवपुरी/गुना (मप्र)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं को पहले सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में नौकरियां मिल जाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने इस अवसर को भी खत्म कर दिया। मध्य प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान सभाओं को संबोधित करते हुए गांधी ने मीडिया पर चीन, पाकिस्तान, क्रिकेट और बॉलीवुड का राग अलापकर लोगों का ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मीडिया अंबानी परिवार में शादी को कवर करने में व्यस्त है, लेकिन उसके पास प्रमुख मुद्दों को कवर करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘देश तीन प्रमुख चुनौतियों बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है, लेकिन वे मीडिया से गायब हो गए हैं। वे (मीडिया) आपको ये मुद्दे नहीं दिखाएंगे, लेकिन वे चीन, पाकिस्तान, क्रिकेट या बॉलीवुड के बारे में दिखाकर आपका ध्यान भटकाएंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

उन्होंने दावा किया, ‘‘जीएसटी व्यवस्था के तहत अमीर लोगों के साथ-साथ गरीबों को भी सामान खरीदते समय एक समान दर से कर का भुगतान करना पड़ता है। इसका मतलब है कि अमीर अपनी कुल आय में से एक निश्चित राशि का कर चुकाते हैं, लेकिन गरीब आदमी को अपनी कुल आय का एक बड़ा हिस्सा कर के तौर पर देना पड़ता है।’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहले एससी, एसटी और सामान्य वर्ग के लोगों को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (बीएचईएल) जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में नौकरियां मिलती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने इन क्षेत्रों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर युवा देश की सेवा करना चाहते थे, तो उन्हें सेना में नौकरी मिल जाती थी, लेकिन अब उन्होंने (केंद्र) अग्निवीर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, यदि किसी व्यक्ति को ड्यूटी के समय गोली लग जाती है (उसकी मौत हो जाती है), तो उन्हें न पेंशन मिलेगी और न ही शहीद का दर्जा दिया जाएगा।’’ उन्होंने इस बात को दोहराया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो नई सरकार विभिन्न वर्गों के साथ न्याय करने के लिए जाति जनगणना कराएगी। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जाति जनगणना सामाजिक न्याय करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम होगा, क्योंकि इससे किसी विशेष जाति के व्यक्तियों की सटीक संख्या और उनके हाथों में कितना पैसा है, इस बारे में पता चल जाएगा।

प्रमुख खबरें

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey