मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र से बिचौलिओं को खत्म किया है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कृषि क्षेत्र में बिचौलिओं को ख़त्म कर दिया और किसानों को मंडी से आज़ाद कर दिया। कृषि विधेयकों के प्रशंसा करते हुए रावत ने यहाँ संवाददाताओं को बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए अब तक सबसे ज़्यादा अभूतपूर्व काम किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘किसान अब मंडी से आजाद है। उसे कोई भी मंडी शुल्क नहीं देना पड़ेगा और इसी प्रकार सभी तरह के बिचौलिओं को भी खत्म कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों को सात घंटे बिजली दी जबकि उसकी मांग केवल दो घंटे की थी।’’ रावत ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने 10 साल स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में रखा और कहा कि अगर किसी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट पर काम किया तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के ज़रिये किसानों को 92,000 करोड़ रुपये दिये।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर