मोदी सरकार भारत को इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनाने के लक्ष्य पर कर रही काम: प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारत को इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान अजय मिश्रा, हेमा मालिनी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में प्रसाद ने यह भी कहा कि भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित बनना होगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बनने से पहले पूरे देश में सिर्फ दो मोबाइल कारखाने थे, लेकिन अब सिर्फ नोएडा में ही 93 कारखाने हैं। प्रसाद ने कहा कि सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है कि भारत दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण का केंद्र बने। उन्होंने यह भी कहा कि आसियान देशों से इलेट्रॉनिक उत्पादों का शुल्क रहित आयात हो रहा है क्योंकि इन देशों के साथ मुफ्त व्यापार समझौता है। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav