हिमाचल प्रदेश पर मोदी सरकार मेहरबान, 2000 करोड़ की मदद का ऐलान, जेपी नड्डा ने जताया आभार

By अंकित सिंह | Jun 18, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने 2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की घटना के बाद रिकवरी और पुनर्निर्माण योजना के लिए हिमाचल प्रदेश को 2006.40 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत रिकवरी और पुनर्निर्माण फंडिंग विंडो से राज्य को वित्तीय सहायता के प्रस्ताव पर विचार किया। उच्च स्तरीय समिति ने हिमाचल प्रदेश राज्य को 2006.40 करोड़ रुपये की रिकवरी योजना को मंजूरी दी है, जो राज्य को 2023 मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान और विनाश के कारण रिकवरी और पुनर्निर्माण गतिविधियों को पूरा करने में मदद करेगी।

इसे भी पढ़ें: UP में किसे मिलेगी BJP की कमान? अमित शाह ने केशव मौर्य को ‘मेरे मित्र’ बोलकर क्या संदेश दिया है?

इसको लेकर जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष-2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की प्राकृतिक आपदाओं के चलते राहत राशि के रूप में ₹2006.40 करोड़ की “पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना” को मंजूरी प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। देवभूमि में संकट से निपटने तथा आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने में मोदी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता आपदा पीड़ित नागरिकों को महत्वपूर्ण संबल है। मोदी सरकार देवभूमि की जनता के साथ हर संकट में खड़ी है और साथ ही, हिमाचल की हरसंभव सहायता के लिए सदैव की भांति कटिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका