सुबह 11 बजे मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राष्ट्रपति को सौंप सकते हैं इस्तीफा, INDIA ब्लॉक ने भी मीटिंग बुलाई

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बहुमत से काफी पीछे रह गई। एनडीए भी उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाया जिस तरह की उम्मीद की जा रह थी। कल सुबह कैबिनेट की बड़ी बैठक हो सकती है। मीटिंग के अंदर ये तय किया जाएगा कि नरेंद्र मोदी अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। फिर राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपने के बाद नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश करेंगे। बीजेपी के बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाने की स्थिति में अब गठबंधन के भरोसे सरकार चलानी होगी। 

इसे भी पढ़ें: 542 सीटों की काउंटिंग: चुनाव नतीजों के बाद अब आगे क्या?

चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया है! यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे।  मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में BJP के साथ नीतीश ने कर दिया खेला! मिलने पहुंचे थे सम्राट चौधरी, नहीं हो पाई मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गरम

ं

शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रणीनित को लेकर चर्चा होगी। नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को लेकर क्या फैसला किया जाएगा। इस पर भी निर्णय हो सकता है। जदयू और टीडीपी  के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जैसा हमने पहले कहा कि हम इंडिया गठबंधन के हमारे साथियों के साथ कल बैठक करेंगे। उसके बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। हम अपने गठबंधन के दलों से बात किए बिना हम इस पर कोई बयान नहीं देना चाहते।

प्रमुख खबरें

US Central Command ने ओमान की खाड़ी में सेंट किट्स का पोत किया निष्क्रिय

Diwali पर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो इस मुहूर्त में करें पूजा, नोट करें सही समय

घर में सुख समृद्धि के लिए Diwali 2026 पर Lakshmi Puja का यह है सही समय और संपूर्ण विधान

Lal Krishna Advani ने Rath Yatra से Bharat Ratna तक तय किया BJP का ऐतिहासिक सफर