मोदी सरकार का बजट गरीब, किसान, युवाओं की आकांक्षाओं को समर्पित: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

नयी दिल्ली। राजग सरकार के कार्यकाल में अंतिम बजट को गरीब, किसान और युवाओं के सपनों एवं आकांक्षाओं को समर्पित बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यह नये भारत के निर्माण को समर्पित मोदी सरकार के संकल्प एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लोकसभा में 2019..20 का अंतरिम बजट पेश किये जाने के बाद अमित शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज के बजट ने यह पुनः प्रमाणित किया है कि मोदी सरकार देश के गरीब, किसान और युवाओं के सपने एवं आकांक्षाओं को समर्पित सरकार है। इस सर्वग्राही बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी पूरी सरकार को बधाई देता हूँ।’’ उन्होंने कहा कि यह फैसला किसान कि आय दो गुना करने के प्रयास में मील का पत्थर साबित होगी, इसके लिए वह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से अभिनंदन करते हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, अब पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। मोदी ने महिलाओं के विकास को महिलाओं के नेतृत्व में विकास में परिभाषित करके दिखाया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और माताओं को धुएं के अभिशाप से मुक्त करने वाली उज्ज्वला योजना के लक्ष्य को आठ करोड़ करना इसी का परिचायक है। शाह ने कहा कि देश की जीडीपी में अमूल्य योगदान देने वाले मछुवारा समुदाय के कल्याण के लिए केंद्र सरकार में मत्स्य पालन विभाग बनाये जाने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मछुवारा समुदाय को देने से उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक लाख गांवों को डिजिटल करने के निर्णय से गाँव और शहर की दूरियां कम होंगी और ग्रामीण क्षेत्र भी देश के विकास में बराबर की सहभागिता निभा सकेंगे। अब गाँव भी न सिर्फ देश बल्कि वैश्विकस्तर के ज्ञान, विज्ञान और तकनीकी का लाभ ले सकेंगे ।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है