Jammu-Kashmir में आतंकवादियों को Modi सरकार की सख्त चेतावनी- 'नापाक मंसूबों को कतई सफल नहीं होने देंगे'

By नीरज कुमार दुबे | Jun 13, 2024

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि आतंकवादियों का कश्मीर से जम्मू क्षेत्र की ओर ध्यान केंद्रित करना इस बात का संकेत है कि घाटी में वे दबाव में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे यहां सफल नहीं होंगे क्योंकि स्थानीय निवासी "राष्ट्रवादी और देशभक्त" हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आतंकवाद के प्रति "कतई बर्दाश्त नहीं करने" की नीति है तथा क्षेत्र को इस खतरे से मुक्त करने के लिए यही नीति अपनाई जाएगी। मंत्री ने कठुआ स्थित सरकारी मेडिकल कालेज में आतंकी हमले में घायल हुए ओम प्रकाश का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से वार्ता में यह बात कही। हम आपको बता दें कि हीरानगर सेक्टर के गांव में मंगलवार रात आतंकवादी हमले में ओम प्रकाश घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir : आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी

हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद जितेंद्र सिंह का कठुआ का यह पहला दौरा था। कठुआ उनके गृह लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जितेंद्र सिंह ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराकर कम समय में अभियान पूरा करने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की। केमिस्ट अमरजीत शर्मा की नृशंस हत्या में दो आतंकवादियों की संभावित संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी संभावना है और पुलिस इसकी जांच करेगी। सिंह का गला कटा हुआ शव रविवार देर रात हीरानगर के एक गांव में बरामद किया गया था।


उपराज्यपाल का बयान

दूसरी ओर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक वे जम्मू-कश्मीर से सभी आतंकवादियों और उनके समर्थकों का सफाया नहीं कर देते। सिन्हा श्रीनगर में टैगोर हॉल में जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी द्वारा आयोजित लोक उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रियासी आतंकी हमले ने कलाकारों सहित समाज के सभी तबकों को नाराज कर दिया है। उन्होंने कहा, "आतंकवादियों ने रियासी में मानवता पर कायरतापूर्ण हमला किया, जिससे कलाकारों सहित समाज के सभी तबकों में रोष है।" सिन्हा ने कहा, "मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पुलिस और सुरक्षा बल तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक वे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों का सफाया नहीं कर देते।"

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की