मोदी सरकार की अग्निपथ' योजना, देश के करोड़ों युवाओं के साथ क्रूर मजाक: नाना पटोले

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 17, 2022

मोदी सरकार पर यह हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने कहा कि 'अग्निपथ' के तहत सेना में केवल 4 साल की सेवा का मतलब है कि युवाओं के  भविष्य  को अंधकार में धकेलना है। पटोले ने कहा कि  इन युवकों को चार साल की सेवा के बाद फिर से बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला देश के बेरोजगार  युवाओं के साथ एक क्रूर मजाक है।

इसे भी पढ़ें: IIMC के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को 'टॉप रैंकर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड'

नाना पटोले ने कहा कि  मोदी सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला लाखों युवाओं के भविष्य के साथ एक बड़ा  खिलावाड़ है। उन्होंने कहा कि देश भर में चल रहे तीव्र आंदोलन से यह स्पष्ट है कि 'अग्निपथ' के नाम से 'जुमलापथ' युवाओं को स्वीकार्य नहीं है।नाना पटोले ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने में  हमारे जवान अपनी जान की  परवाह नहीं करते है।  हमारे जवान किसी भी पार्टी या संगठन से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में  उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना देश की सुरक्षा के साथ समझौता है।  मोदी सरकार का यह फैसला जवानों तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश की सभी तरफ से  सुरक्षा का सवाल है। पटोले ने कहा कि
 हम देश की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं कर सकते  हैं।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार को तुरंत इस फैसले को वापस लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा