मोदी सरकार ने विवादित मुद्दे उठाकर देश में अशांति का माहौल पैदा किया: शरद यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

भोपाल। लोकतांत्रिक जनता दल के मार्गदर्शक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने अपने पिछले करीब छह साल के शासनकाल में घर वापसी, लव जिहाद, गाय, अनुच्छेद 370, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) जैसे विवादित मुद्दे उठाकर देश में अशांति का माहौल पैदा किया है। 

यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब से यह सरकार आई है, तब से घर वापसी, लव जिहाद एवं गाय के मामले की बात कर रही है। इसके अलावा, यह सरकार अनुच्छेद 370, सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी जैसे विवादित मुद्दे उठा रही है। इससे देश में अशांति का माहौल पैदा हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि यह सरकार न तो रोजगार की बात कर रही है और न ही देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम उठा रही है। आज देश के हालात विकटहैं। असम में हुए एनआरसी में करीब 13 लाख हिन्दुओं सहित 19 लाख लोगों के नाम न आने पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा (घुसपैठिये) मुसलमानों को देश से हटाने का बहाना बना रही है, लेकिन असल में वह दलित, पिछड़े, गरीब एवं किसानों को इस एनआरसी के जरिये हटाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: फारुक अब्दुल्ला 6 महीने से नजरबंद, विपक्ष ने सरकार के इरादों पर उठाया सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘ये (भाजपा) पूंजीपतियों की पार्टी है।’’केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में पेश किये गये बजट को समझ से परे बताते हुए उन्होंने कहा कि विश्व में यह अकेली अनोखी सरकार है जो सरकारी संपत्ति को बेच रही है। यह सरकार रेल, तेल कंपनी, एयरइंडिया एवं एलआईसी जैसी मुनाफे वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को पूंजीपतियों को बेचने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को नफरत फैलाकर जीतना चाहती है। वह हर चुनाव में यही करती है।

इसे भी देखें: कपिल बैंसला पर बोले केजरीवाल, अगर AAP से जुड़ा है तो दुगुनी सजा हो

प्रमुख खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल-हरमन का नाम आया सामने, जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें मैदान में उतरीं

Canada के Alberta सैन्य अड्डे पर युद्धाभ्यास के दौरान आग, 4 सैनिकों की मौत और 39 घायल

Tiger Shroff Car Firing | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई, पुलिस को हमले में इस्तेमाल की गई बाइक मिली

Kenya में Ebola संक्रमण का आठवां मामला मिला, पहले मरीज के परिचारक में हुई पुष्टि