सिंगापुर के गृह मंत्री से मिले शाह, बोले- भारत-सिंगापुर संबंधों को और मजबूत करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिंगापुर के गृह मंत्री के. षणमुगम एससी से शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत एवं सिंगापुर के संबंधों को और मजबूत करने की हमेशा इच्छुक है। षणमुगम इस समय राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं।

शाह ने ट्वीट किया कि सिंगापुर के गृह मंत्री के. षणमुगम के साथ उपयोगी वार्ता हुई और आपसी हितों के कई मामलों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और सिंगापुर की मित्रता को हमेशा और मजबूत करने का इच्छुक है।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष