केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां देश को कर रही खोखला, पायलट बोले- महंगाई ने आम आदमी की तोड़ दी कमर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियां देश को खोखला कर रही है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ पेट्रोल डीजल के बढे़ हुए दामों से जो आय हो रही है वो राज्य सरकारों को नहीं जा रही.. राज्य सरकारों का जो हिस्सा बनता है, वो केन्द्र सरकार दे नहीं रही है।’’ पायलट ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार में पिछले सात सालों में हम जो पेट्रोल-डीजल के बढे़ हुए दाम देख रहे हैं, उनमें से अधिकांश सेस के रूप में वसूली की गई है और उस सेस का पूरा पैसा केन्द्र सरकार की जेब में जा रहा है। केन्द्र सरकार ने केवल पेट्रोल-डीजल पर लगाये गये सेस के माध्यम से एक लाख 28 हजार करोड़ रूपये कमाये हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल को अगर छोड़ भी दें तो खाद्य तेल हो, खाद्य सामग्री हो, फल, सब्जी, दाल चीनी, तेल सभी के दाम आसमान छू रहे हैं।’’ पायलट ने केन्द्र सरकार पर देश की संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘संपत्तियों को बेचकर सीमित लोगों को पैसा पहुंचाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सभी देशों ने सीधा लोगो को पैसे दिये लेकिन यहां की केन्द्र सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे जनता को मदद पहुंच सके। पायलट ने कहा कि वित्तमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी लेकिन वो रुपये कहां गए उसका पता नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट को मिल सकती है कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी! प्रियंका गांधी ने दिया ये बयान 

उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को राज्यसभा भेजाहै और प्रधान न्यायाधीश को राज्यपाल बनाकर राजनीतिक पद दिये हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश में ऐसा माहौल है जिसमें कांग्रेस पार्टी को और मजबूती से लड़ना पडे़गा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर कांग्रेस की सदस्यता में गति लानी होगी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं