मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक, प्रियंका बोलीं- अफवाहें फैलाने से नहीं चलेगा काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि काउंट डाउन... हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैं। 

उन्होंने दावा किया कि इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस महासचिव ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, अगस्त महीने में ट्रकों की बिक्री में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026