'कांग्रेस सरकार गिराना मोदी की गारंटी', Himachal को लेकर बोले जयराम रमेश, जो जनादेश मिला है उसे पूरा करेंगे

By अंकित सिंह | Feb 28, 2024

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार खतरे में दिखाई दे रही है। राज्यसभा चुनाव में वोट के बाद पार्टी में बगावत देखने को मिली है। इसी कड़ी में कांग्रेस अब भाजपा पर हमलावर हो गई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस सरकार गिराना ही मोदी की गारंटी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा और हमारे प्रभारी राजीव शुक्ला वहां हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात की है। उन्होंने सभी विधायकों से मिलकर उनकी शिकायतों और मांगों को सुनने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में दो और लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट में इस पर चर्चा करेंगे। लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता अपनी कांग्रेस सरकार को बचाना है क्योंकि दिसंबर 2022 में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिला था। उन्होंने का कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने पीएम, जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर को खारिज कर दिया था। जनादेश कांग्रेस पार्टी के लिए था...इसलिए इस जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए...मोदी सरकार की एक ही गारंटी है- सभी कांग्रेस सरकारों को गिरा दो। हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

प्रमुख खबरें

Wankhede में Tilak Varma और Jamie Overton के बीच तीखी बहस, MI vs CSK मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

240 भारतीयों को हवा में कहां ले गया इजरायल, चौंक जाएगी दुनिया

NASA वैज्ञानिक की रहस्मयी मौत, अमेरिका से चीन तक में मचा हड़कंप

इसकी टोपी उसके सिर वाले फॉर्मूले पर चल रहा पाकिस्तान, भीख मांग कर चुका रहा UAE का कर्जा