Modi को आभास हो गया है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद वह हार रहे हैं : Sanjay Singh

By Prabhasakshi News Desk | Apr 22, 2024

नागपुर । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि संपत्ति को अल्पसंख्यकों के बीच पुनर्वितरित करने संबंधी प्रधानमंत्री का बयान दर्शाता है कि उन्हें लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तुरंत बाद आभास हो गया है कि वह हार रहे हैं। नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया और दावा किया कि पार्टी सत्ता में आने पर संविधान बदलने की योजना बना रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की “हत्या” की है और संविधान को बदलने की योजना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो आरक्षण पर रोक लगा देगी और चुनाव खत्म कर देगी।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट