मोदी दुनिया में देश का नाम कर रहे हैं, तो कुछ लोग देश को बदनाम कर रहे हैं, राहुल पर योगी का निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना लंदन में दिये उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दूसरे देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बशारतपुर-प्रथम शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले ये वही लोग हैं जो मौका मिलने पर स्वयं लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। मोदी दुनिया में देश का नाम कर रहे हैं तो कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया को राह दिखाने वाला देश होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में इसकी गूंज को अंगीकार कर जन जन तक पहुंचाने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं पर है। योगी ने जी-20 की चर्चा करते हुए कहा कि जी-20 का नेतृत्व मिलना भारत के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है, वैश्विक मंच पर भारत की शक्ति की यशोगाथा दुनिया गा रही है।उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल अधिकार ही नहीं बताता बल्कि कर्तव्यों का भी एहसास कराता है।

इसे भी पढ़ें: Congress पर नरेंद्र मोदी का निशाना, कहा वो मेरी कब्र खोदने में व्यस्त और मैं गरीबो का जीवन बेहतर बनाने में लगा हूं

मुख्यमंत्री ने केन्‍द्र और राज्‍य की डबल इंजन सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार विपत्ति में भी नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी रही। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में मुफ्त जांच, मुफ्त इलाज, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन की सुविधा दी गई। मुख्यमंत्री के संबोधन के पहले चार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण का वाचन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ योगी ने भी संपूर्ण अभिभाषण को सुना।

प्रमुख खबरें

बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे

Washington में Kim Jung-kwan की अहम बैठक, South Korea ने Semiconductors पर निवेश की खबरों का किया जोरदार खंडन

NRIs को बड़ी राहत: SEBI के नए KYC नियमों से India में आएगा टिकाऊ Foreign Capital, बोले Nithin Kamath

23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात