मोदी वह नेता हैं जिनकी जनता देख रही थी 70 साल से राह: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2019

दौसा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ा काम देश को सुरक्षित करने का किया है। उन्होंने कहा कि मोदी वह नेता हैं, जनता जिनकी 70 साल से राह देख रही थी और जिन्होंने पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया है। दौसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘मोदी वह नेता हैं जनता जिनकी 70 साल से राह देख रही थी। ऐसा नेता जो देश की जनता की चिंता करे, देश के गरीबों, किसानों, पिछड़ों के लिए कठोर परिश्रम करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने सबसे बड़ा काम भारत को सुरक्षित करने का किया है। आपके वोट पर मोदी जी और भाजपा का जो अधिकार बनता है वह मां भारती को सुरक्षित रखने के लिए बनता है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा, ‘‘मोदी ने 20 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। वह 24 घंटे में से 18 घंटे काम करते हैं। दूसरी तरफ गठबंधन के नेता राहुल गांधी हैं ... थोड़ी गर्मी बढ़ी नहीं कि राहुल बाबा विदेश चले जाते हैं और ऐसे जाते हैं कि मां भी ढूंढ़ती रह जाती है के बेटवा कहां गया।’’ इस अवसर पर किरोड़ी सिंह बैंसला और किरोड़ीलाल मीणा भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह