मोदी जी बहुत कमज़ोर निकले, देश का जवान जीत गया: केजरीवाल

By अभिनय आकाश | May 01, 2019

नई दिल्ली। तेज बहादुर के नामांकन रद्द होने की खबर सामने आते ही इसपर सियासत भी शुरु हो गई। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्ववीट करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया। केजरीवाल ने कहा कि इतिहास में ऐसे कम मौक़े होंगे जब उस देश का जवान अपने पीएम को चुनौती देने को मजबूर हो पर इतिहास में ये पहला मौक़ा है कि एक पीएम एक जवान से इस क़द्र डर जाए कि उसका मुक़ाबला करने की बजाए तकनीकी ग़लतियाँ निकाल कर नामांकन रद्द करा दे। मोदी जी, आप तो बहुत कमज़ोर निकले। देश का जवान जीत गया।

बता दें कि कि चुनाव आयोग ने बीएसएफ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ रहे बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द कर दिया है। तेज बहादुर ने जो निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है उसमें और सपा की ओर से दाखिल नामांकन के कागज में एक भिन्नता है। 

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti