आपके दिलों के साथ-साथ मेरे दिल में भी आग दहक रही है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

 बरौनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश के लोगों का दुख और गुस्सा समझते हैं। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली अंगिका में कुछ पंक्तियां बोलकर अपना भाषण शुरू किया और पुलवामा हमले में मारे गए राज्य के दो जवानों को श्रद्धांजलि दी। 

मोदी ने बिहार में 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, आधारशिला रखीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पटना मेट्रो रेल परियोजना समेत 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की रविवार को आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। उन्होंने पटना शहर गैस वितरण परियोजना का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने बरौनी रिफाइनरी में बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना और एटीएफ हाइड्रोट्रीटिंग यूनिट (आईएनडीजेईटी) की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने बरौनी में एक कार्यक्रम में रिमोट के जरिए पटना मेट्रो रेल परियोजना की भी नींव रखी। 


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को सजा देने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा है भारत

मोदी ने पटना में रीवर फ्रंट डेवलेपमेंट के पहले चरण का उद्घाटन किया और 96.54 किलोमीटर तक के करमालीचक सीवरेज नेटवर्क की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कई सेक्टरों पर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया और रांची-पटना एसी वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने छपरा और पूर्णिया में मेडिकल कॉलेजों की भी आधारशिला रखीं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह