COP28 बैठक के बीच Italy PM Giorgia Meloni से मिले Modi, स्थायी और समृद्ध भविष्य पर चर्चा

By अंकित सिंह | Dec 01, 2023

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुबई में संयुक्त राष्ट्र के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (सीओपी28) के मौके पर इटली की प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि स्थायी और समृद्ध भविष्य के लिए भारत और इटली के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की आशा है। इसके साथ ही मोदी ने बताया कि गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली से मिलकर खुशी हुई। हमारी चर्चाओं ने हमारे ग्रह के लिए एक स्थायी भविष्य को आगे बढ़ाने में वैश्विक दक्षिण देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: COP28 Summit के जरिये PM Modi ने दुनिया को दिये कई बड़े संदेश, भारत को वैश्विक सम्मेलनों का नया केंद्र बनाने की तैयारी

COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम पर उच्च स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने हमेशा महसूस किया है कि कार्बन क्रेडिट का दायरा बहुत ही सीमित है। यह फिलॉसफी एक प्रकार से कमिर्शियल तत्व से प्रभावित है। मैंने कार्बन क्रेडिट की व्यवस्था में सामाजिक जिम्मेदारी के भाव का अभाव देखा है। हमें संपूर्ण रूप से नई फिलॉसफी पर बल देना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम जीवन में अपने हेल्थ कार्ड को महत्व देते हैं, उसी प्रकार हमें पर्यावरण के संदर्भ में भी सोचना शुरू करना होगा। हमें यह देखना होगा कि पृथ्वी के स्वास्थ्य कार्ड में सकारात्मक बिंदु जोड़ने के लिए क्या किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि ग्रीन क्रेडिट यही है।

प्रमुख खबरें

सामने बैठे थे जयशंकर, तभी पुतिन ने मोदी के लिए क्या कहा? सब चौंके

CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान