Modi in G7: मोदी-मेलोनी की मुलाकात, क्या हुई बाच?

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2024

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, भारत जी-7 शिखर सम्मेलन में 'आउटरीच राष्ट्र' के रूप में भाग ले रहा है। दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह (जी7) ने शुक्रवार को दक्षिणी इतालवी क्षेत्र अपुलिया में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रवासन के साथ ही हिंद-प्रशांत और आर्थिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृत्रिम मेधा (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक सत्र को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्यों वायरल हो रहा Joe Biden का वीडियो? बार-बार Meloni ने संभाला!

तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर मोदी इटली पहुंचे जहां भारतीय राजदूत वाणी राव ने उनका स्वागत किया। वह जी7 की पारंपरिक फोटो से पहले विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा आयोजित जी7 के प्रतिभागियों- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर सम्मेलन में आमंत्रित 10 अन्य ‘आउटरीच’ देशों के नेता भी शामिल होंगे। मेलोनी ने कहा, हम हिंद-प्रशांत पर अपने बढ़ते फोकस के महत्व पर चर्चा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: Modi-Zelensky चर्चा कर रहे थे, तभी अचानक Putin ने Ceasefire का प्रस्ताव क्यों पेश कर दिया?

अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, जॉर्डन, केन्या और मॉरिटानिया के अलावा ट्यूनीशिया, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात कृत्रिम बुद्धिमत्ता सत्र में भारत के साथ शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के पहले दिन रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा हावी रहा और नेताओं ने कीव को 50 अरब अमेरिकी डालर के ऋण का समर्थन करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, पुतिन को फिर एक बार याद दिलाया गया: हम पीछे नहीं हट रहे हैं। वास्तव में, हम इस अवैध आक्रमण के खिलाफ एक साथ खड़े हैं। 

प्रमुख खबरें

Ethanol Blending वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित, राज्य जांच कराएं लेकिन राजनीति से बचें: Suresh Gopi

Diwali Puja: लक्ष्मी पूजन में शामिल करें श्री यंत्र और पीली कौड़ियां समेत ये 5 चीजें

पुरानी Delhi के Hauz Qazi में ढही इमारत से एक और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा 7 पहुंचा

Diwali 2026: जगमगाए देशभर के Temple और प्रमुख स्थल, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना