मोदी के मंत्री ने कायम की मानवता की मिसाल, प्रोटोकॉल तोड़ बचाई यात्री की जान

By अंकित सिंह | Nov 17, 2021

केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। दरअसल, इंडिगो के एक विमान में 12 A सीट पर बैठे एक यात्री को बहुत तेजी से तबीयत खराब हो गई और उसे कुछ अन्य समस्याएं भी एक साथ हो गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्री होने का घमंड छोड़ कर एक डॉक्टर की तरह लगभग आधे घंटे तक उस मरीज के लिए मेहनत किया। मरीज की स्थिति काफी का हद तक काबू में आ गई। प्लेन उतरने पर मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और सिर्फ 1 दिन बाद मरीज हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया। इसके बाद अब केंद्रीय मंत्री की खूब तारीफ हो रही है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री कराड के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री ने रक्तचाप की समस्या के कारण चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद कराड उस यात्री के पास पहुंच गए और प्राथमिक चिकित्सा की। बयान के अनुसार डॉ कराड ने गिर गए यात्री की मदद की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की सराहना की। मोदी ने कहा, सदैव, हृदय से एक चिकित्सक, मेरे सहयोगी द्वारा किया गया शानदार कार्य। कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की।

प्रमुख खबरें

Captain Harmanpreet का शानदार प्रदर्शन: FIH World Cup में भारत ने Wales को 3-1 से हराकर की विजयी शुरुआत

Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव

Mahua Moitra का आरोप, देर रात सर्किट हाउस से बेदखली लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य