मोदी-मुइज्जू की बैठक से बदलेंगे रिश्ते, भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर मालदीव के राष्ट्रपति

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने हैदराबाद हाउस में बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का स्वागत किया। दोनों नेता यहां बैठक कर रहे हैं। पिछले साल मुइज़ू के सत्ता में आने के बाद से देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच मालदीव के रूख में इन दिनों काफी बदलाव आया है। अपनी मुलाकात के दौरान मुइज्जू और पीएम मोदी के बीच पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। मुइज्जू अपनी पांच दिवसीय भारत यात्रा के दौरान वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय टूरिस्ट के लिए Maldives जाना हुआ आसान, Muizzu की भारत यात्रा के पहले EaseMyTrip ने फिर शुरू की बुकिंग

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। मालदीव के राष्ट्रपति अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद और अपने देश के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार शाम को भारत पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। बाद में मुइज्जू ने यहां राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उनके साथ राजघाट गए। 

प्रमुख खबरें

IND vs JPN T20I: Umpire के फैसले पर विवाद, जानिए क्या है Reverse Hit का Wide Rule

Shashi Tharoor की अगुवाई वाली संसदीय समिति ने India Sri Lanka रिश्तों पर रिपोर्ट को दी मंजूरी

NSE IPO को अंतिम दिन मिला 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, 90300 करोड़ की आई भारी मांग

सुधारों और शासन पर PM Modi की अध्यक्षता में Union Ministers की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार से