'मोदी का अगला उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होगा', संजय राउत का दावा, फडणवीस ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Mar 31, 2025

शिवसेना (यूबीटे) के तेजतर्रार नेता संजय राउत ने सोमवार को बड़ा दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस कार्यालय गए और अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगला प्रधानमंत्री राज्य से होगा। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने कहा कि पीएम मोदी अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने के लिए आरएसएस कार्यालय गए थे। मेरी जानकारी के अनुसार, उन्होंने 10-11 सालों में कभी भी आरएसएस मुख्यालय का दौरा नहीं किया है। आरएसएस नेतृत्व में बदलाव चाहता है। पीएम मोदी अब जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IFS निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की निजी सचिव, बनारस से है खास नाता, जानें इनके बारे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मोदी कई वर्षों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे। फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा, “2029 में हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे।” फडणवीस ने कहा, "उनके उत्तराधिकारी की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है। वह (मोदी) हमारे नेता हैं और पद पर बने रहेंगे।" मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता के सक्रिय रहते हुए उत्तराधिकार पर चर्चा करना भारतीय संस्कृति में अनुचित है। उन्होंने राउत के इस दावे का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी का उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से आएगा, "हमारी संस्कृति में पिता के जीवित रहते उत्तराधिकार पर चर्चा करना अनुचित है। यह मुगल संस्कृति है। इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है।"

प्रमुख खबरें

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा

नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 788 पहुंची, 2500 से अधिक लोग लापता

कर्नाटक की Gruha Lakshmi Scheme में बड़ा बदलाव, 1.24 करोड़ लाभार्थियों का होगा Face Recognition सत्यापन

नेपाल: बाढ़ प्रभावित त्रिशूली-3ए सुरंग में फंसे 42 कर्मचारियों को निकालने के लिए सेना का अभियान तेज