मोदी ने सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति बैठक की अध्यक्षता की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमलों के मद्देनजर सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की समिति (सीसीएस) की आज अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ साथ आंतरिक इलाकों में हालात के बारे में जानकारी दी गई।

 

नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी ठिकानों पर 28 एवं 29 सितंबर की दरम्यानी रात को किए गए लक्षित हमलों के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। लक्षित हमलों के बाद से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी एवं गोलाबारी बढ़ा दी है।

 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई