Modi-Putin ने निवेश संरक्षण समझौते को जल्द पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

भारत और रूस ने शुक्रवार को अपने अधिकारियों को निवेश संवर्धन एवं संरक्षण पर आपसी लाभकारी समझौते के लिए बातचीत तेज करने का निर्देश दिया। यह मामला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के दौर पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक में चर्चा के लिए आया। दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में मौजूदा और संभावित सहयोग पर भी विचार किया।

भारत और यूरेशियाई आर्थिक क्षेत्र (ईएईयू) ने पिछले हफ्ते नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते के लिए पहले दौर की बातचीत की थी। भारत और पांच देशों वाले इस समूह ने 20 अगस्त को समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए थे। रूस, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान ईएईयू के सदस्य हैं।

बयान में कहा गया कि मोदी और पुतिन ने भारत से रूस को निर्यात बढ़ाकर द्विपक्षीय व्यापार को संतुलित करने और टिकाऊ ढंग से बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने शुल्क और गैर-शुल्क व्यापार बाधाओं को दूर करने, लॉजिस्टिक में अड़चनों को हटाने, संपर्क बढ़ाने, भुगतान व्यवस्था को सुगम बनाने तथा बीमा-पुनर्बीमा के मुद्दों का परस्पर स्वीकार्य समाधान निकालने पर जोर दिया।

बयान में कहा गया, रूस और भारत ने बिना बाधा द्विपक्षीय व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग से निपटान प्रणालियों को संयुक्त रूप से विकसित करना जारी रखने पर सहमति जताई है।

दोनों पक्षों ने ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक सहयोग को विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। दोनों देशों ने तेल एवं तेल उत्पाद, तेल शोधन एवं पेट्रोकेमिकल तकनीक, तेल क्षेत्र सेवाएं, अपस्ट्रीम तकनीक और संबंधित बुनियादी ढांचा, एलएनजी और एलपीजी से जुड़ा बुनियादी ढांचा आदि क्षेत्रों में भारतीय और रूसी कंपनियों के बीच मौजूदा एवं संभावित सहयोग के महत्व को स्वीकार किया।

प्रमुख खबरें

Nainital से Bhimtal तक, Lucknow के पास Summer Vacation के लिए बेहतरीन हैं ये 4 जगहें

Yogi Adityanath ने Akhilesh Yadav पर लगाया घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

Team India की Death Overs गेंदबाजी बनी न्यूजीलैंड की हार की वजह, बोले Michael Bracewell

Manoj Jarange को 500 करोड़ देने के दावों की ED जांच हो, Sanjay Raut ने Amit Shah को लिखा पत्र