Shehbaz Sharif को नजरअंदाज करते हुए Modi-Putin आगे बढ़ रहे थे, Pak PM सावधान की मुद्रा में खड़े होकर सब देख रहे थे, Video Viral

By नीरज कुमार दुबे | Sep 01, 2025

चीन के तियानजिन में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ पहुंचे। तीनों नेताओं की हाथ मिलाते और आपस में हल्की-फुल्की बातचीत करते तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने पूरे सम्मेलन का ध्यान खींच लिया। बाद में मोदी और पुतिन को गले मिलते भी देखा गया। इन दृश्यों में एक और दिलचस्प क्षण कैद हुआ, जब मोदी और पुतिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के पास से गुज़रे, उस समय शरीफ चुपचाप सावधान की मुद्रा में नीचे अपने हाथ बांधे हुए खड़े दिखाई दिए। लेकिन मोदी और पुतिन ने उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी साझा तस्वीर और भोज के दौरान मोदी और शरीफ़ के बीच दूरी साफ नज़र आई थी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस