India-US Relation: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के ट्वीट पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, वैश्विक हित के लिए बड़ी ताकत है हमारी दोस्ती

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई के लिए एक शक्ति है और यह पृथ्वी को बेहतर बनाएगी। पीएम मोदी की टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक ट्वीट के जवाब में आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधान मंत्री मोदी की हाल ही में संपन्न अमेरिका की राजकीय यात्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विट किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण दोस्ती में से एक है। यह पहले से कहीं अधिक मजबूत, करीब और अधिक गतिशील है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: विदेश से लौटते ही बैठकें करने में जुटे PM Modi, Amit Shah ने दी Manipur के हालात की जानकारी

प्रधानमंत्री 20 जून को अमेरिका की यात्रा पर निकले थे और न्यूयॉर्क में उन्होंने 21 जून को नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बाद में, वाशिंगटन डीसी में, राष्ट्रपति बिडेन द्वारा व्हाइट हाउस में उनका रेड-कार्पेट स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया और उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में बाइडेन द्वारा एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया। 

प्रमुख खबरें

Low Sperm Count की समस्या में IVF या IUI? जानें बेहतर Success Rate के लिए कौन सा Treatment है किफायती

Sudha Murthy Birthday: JRD Tata को पत्र लिखकर बदली भारत की तस्वीर, जानें देश की पहली महिला Engineer का सफर

Unique Temple: भगवान विष्णु के सहस्त्रबाहु मंदिर का सास-बहू नाम पड़ने के पीछे क्या है Fact? जानें पूरा सच

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता! मलेशिया से डिपोर्ट किए गए बंबीहा गैंग के 3 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा!