खड़गे के रावण वाले बयान पर मोदी का पलटवार, कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़, जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा

By अंकित सिंह | Dec 01, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रावण वाले बयान पर पलटवार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एक चुनावी सभा में साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़ मची है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल खिलेगा। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस में कीचड़ उछालने की प्रतियोगिता है। आपको बता दें कि गुजरात में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने गुजरात के कलोल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारत मोबाइल की दुनिया में इतनी बड़ी क्रांति कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Gujarat में Modi को 50 किलोमीटर लंबा रोड शो, बनेगा नया रिकॉर्ड

इससे पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘‘रावण’’ वाली टिप्पणी ‘‘पूरे कांग्रेस नेतृत्व’’ की मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग उन व्यक्तियों को करारा जवाब देंगे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जो “गुजरात का सम्मान और गौरव हैं।” गुजरात में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं। खरगे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।’’ खरगे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया था। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह सिर्फ खड़गे की नहीं बल्कि पूरे कांग्रेस नेतृत्व की मानसिकता का प्रतिबिंब है।” 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर