मोदी का आरोप, झूठ फैलाने की यूनिवर्सिटी बन गयी है कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2018

 जोधपुर। हिंदुत्व के ज्ञान को लेकर कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर नामदार-कामदार का तंज कसा और पूछा की विपक्षी पार्टी ने धर्म में विशेषज्ञता कहां से हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने की यूनिवर्सिटी बन गयी है। यहां एक चुनावी सभी को संबोधित करते हुए वे तो एक छोटे से कामदार हैं जिन्होंने कभी भी हिंदुत्व के सारा ज्ञान होने का दावा नहीं किया बल्कि ऐसी बात करने का अधिकार तो केवल 'नामदार' को ही है। 

 

यह भी पढ़ें: वह दिन कभी ना आए कि राहुल गांधी से हमें हिंदू होने का मतलब जानना पड़े: सुषमा

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विरोधी जब यहां आते हैं तो इतना कीचड़ उछालते हैं ... इन कांग्रेस वालों को पता नहीं है आप जितना ज्यादा कीचड़ उछालोगे उतना ही कमल ज्यादा खिलने वाला है।’’।कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘झूठ फैलाने में तो कांग्रेस एक ऐसी यूनिवर्सिटी बन गयी है, एक ऐसा विद्यालय बन गयी है जहां प्रवेश करते ही झूठ की पीएचडी का अध्ययन शुरू हो जाता है। जो ज्यादा मार्क्स लेकर झूठ बोलने में पारंगत हो जाता है उसे नये-नये पद व पदवी दी जाती है।’’

प्रमुख खबरें

Persian Gulf Attack | फारस की खाड़ी में फिर गहराया तनाव! अमेरिकी सेना ने समुद्र में ईरानी नावों को किया तबाह, सेलड्रोन छीनने की कोशिश नाकाम

Greater Noida में 50 लाख की Methamphetamine के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक पकड़े गए

DRDO के HALE ड्रोन प्रोजेक्ट के लिए Bharat Forge और Pratt and Whitney में करार

92 साल पुराना नाम, पर लोगों को खाने में परोसा जा रहा था जहर! तुकाराम मुंडे के छापे में बेनकाब हुआ मुंबई के Cafe Mondegar का घिनौना सच