मोदी के मंत्री ने कहा, जेल जाने के लिए कतार में हैं भ्रष्टाचारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

प्रयागराज। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को यहां कहा कि राजग सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करती रही है और भ्रष्टाचारी एक के बाद एक (जेल जाने के लिए) कतार में हैं। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के तिहाड़ जेल जाने के बारे में उन्होंने कहा,  लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह की बात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो कहा नहीं था कि तुम जनधन की लूट करों और हम तुम्हें छूट दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: स्थानीय लोगों से संवाद करने अल्पसंख्यक आयोग की टीम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का करेगी दौरा

उन्होंने कहा कि अमेरिका से लेकर अरब और ऑस्ट्रेलिया तक देखें तो भारत ने अपनी विदेश नीति के बल पर पूरी दुनिया में अपना सिक्का जमाया है। आज की तारीख में प्रधानमंत्री मोदी की स्वीकार्यता हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। सरकार की उपलब्धियों के बारे में नकवी ने कहा,  मुद्रा योजना का लाभ पूरे देश के लोगों को हुआ और इसमें 35 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों को फायदा हुआ। इसी तरह उज्ज्वला योजना में 29 प्रतिशत लाभ अल्पसंख्यक समाज को हुआ। ग्रामीण विद्युतीकरण का लाभ 42 प्रतिशत दलित और अल्पसंख्यक समाज के क्षेत्रों में हुआ। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समाज के लिए 3 करोड़ 18 लाख छात्रवृत्ति दी गई। इसका नतीजा यह हुआ कि बीच में पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं की दर जो 2014 में 72-73 प्रतिशत थी, अब घटकर 42 प्रतिशत रह गई है जिसे पांच सालों में शून्य पर लाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष