मोदी ने तेलंगाना में कहा, नए भारत के लिए मतदान करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

महबूबनगर (तेलंगाना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना के लोगों से कहा कि वे नए भारत के लिए मतदान करें और इससे राज्य के लोगों को भी फायदा होगा। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि देश के नागरिक बिना किसी भय के आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि चौकीदार सतर्क है। मोदी ने यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर भी निशाना साधा। पिछले साल विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भी कैबिनेट गठन में देरी को लेकर मोदी ने चंद्रशेखर राव पर हमला बोला और कहा कि वह किसी ज्योतिषी से प्रभावित रहे होंगे। राव के बारे में कहा जाता है कि वह धार्मिक रीति-रिवाजों और ज्योतिष में खासा यकीन रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: सरकार भ्रष्टाचार समाप्त नहीं कर सकती, नरेन्द्र मोदी ने यह मिथक तोड़ दिया

उन्होंने कहा कि वह स्वच्छता से लेकर अंतरिक्ष तक विभिन्न क्षेत्रों में कठोर परिश्रम कर रहे हैं। वह जाहिरा तौर पर मिशन शक्ति का जिक्र कर रहे थे जिसके तहत भारत ने अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने की क्षमता हासिल की है। मोदी ने कहा, ‘‘11 अप्रैल को आप किसी सांसद या प्रधानमंत्री के लिए मतदान नहीं करेंगे बल्कि एक नए भारत के लिए मत देंगे...।’’ उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में भी सुधार हुआ है और बम विस्फोट कश्मीर के कुछ हिस्सों तक सिमट कर रह गया है। वहीं देश के अन्य हिस्सों में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष