मोदी बोले-पीएम गतिशक्ति की आधुनिक बुनियादी ढांचे को और विकसित करने में अहम भूमिका होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

नयी दिल्ली, 28 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पीएम गतिशक्ति पहल बेहतर समन्वय एवं निगरानी के माध्यम से देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे को और विकसित करने में मदद करेगी। उन्होंने निजी क्षेत्र को सरकार के साथ साझेदारी करने और निवेश बढ़ाने के लिए भी कहा। मोदी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ एक एकीकृत योजना है, जो लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अंतर’ को पाटने का काम करेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम गतिशक्ति’ पहल से निर्यात को बढ़ावा देने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

मंदिरों में भ्रष्टाचारः वहां सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात हो

अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर दीर्घसूत्री न्याय की विडंबना का यक्ष प्रश्न

2025 में टिकट बुक किए, 2026 में देखी Christopher Nolan की फिल्म... The Odyssey को लेकर दुनिया भर में ऐतिहासिक दीवानगी

Badrinath मंदिर दान चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, पूर्व अधिकारी Rajendra Chauhan गिरफ्तार