पुतिन के साथ बीच बैठक मोदी ने कहा कुछ ऐसा, चौंके ट्रंप

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2025

दोनों देशों के प्रमुखों ने बातचीत की और एक दूसरे की जमकर तारीफ की। भारत और रूस के संबंधों पर अपने विचार उन्होंने रखे और कहा कि ये रिश्ता काफी पुराना है। इस रिश्ते को और हमें आगे लेकर जाना है। हर कठिन परिस्थितियों का मिलकर हमें मुकाबला करना है। पीएम ने कहा कि ये वैश्विक शांति के लिए भी जरूरी है। यूक्रेन जंग पर हम लगातार चर्चा कर रहे हैं। कई बार हमारी बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस युद्ध का अंत होना चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से इसका समाधान निकलना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: ये खेल देख ट्रंप ने पकड़ा माथा! यूक्रेन का सबसे बड़ा डीजल सप्लायर बना भारत

राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर 2025 के आगामी मील के पत्थर का भी ज़िक्र किया, जो भारत-रूस संबंधों के विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुँचने की 15वीं वर्षगांठ होगी। पुतिन ने आशा व्यक्त की कि ये वार्ताएँ इस दीर्घकालिक संबंध को महत्वपूर्ण बढ़ावा प्रदान करेंगी, जिसे उन्होंने बहुआयामी और बहुत अच्छा बताया। उन्होंने दोहराया कि द्विपक्षीय संबंधों की स्थायी प्रकृति आपसी विश्वास और साझा लक्ष्यों पर आधारित है। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस