PM Modi In NCC Rally: मोदी बोले- राष्ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं होती, युवा हमारे संकल्पों को करेंगे पूरा

By अंकित सिंह | Jan 28, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेशनल कैडेट कॉर्प्स रैली को दिल्ली के करिअप्पा ग्राउंड में संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। और जब एक युवा देश, इस तरह के किसी ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनता है, तो उसके उत्सव में एक अलग ही उत्साह दिखता है। यही उत्साह मैं अभी करियप्पा ग्राउंड में देख रहा हूं। मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भी कभी आपकी तरह ही एनसीसी का सक्रिय कैडेट रहा हूँ। मुझे एनसीसी में जो ट्रेनिंग मिली, जो जानने सीखने को मिला, आज देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों के निर्वहन में मुझे उससे असीम ताकत मिलती है। मोदी ने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति से कोई भक्ति बड़ी नहीं हो सकती। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे देश मजबूत दृष्टि के साथ आगे बढ़ रहा है, हम एनसीसी को और सशक्त बनाने के लिए भी कदम उठा रहे हैं। एक उच्च स्तरीय समीक्षा समिति का गठन किया गया है। पिछले 2 वर्षों में, हमने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में 1 लाख नए कैडेट विकसित किए हैं। उन्होंने कहा कि देश भर के 90 विश्वविद्यालयों ने एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना है। यहां गर्ल कैडेट्स की संख्या दर्शाती है कि भारत के विचार बदल रहे हैं। देश को आपकी भागीदारी और सेवा की जरूरत है और कई क्षेत्रों में महिलाओं के लिए अपार अवसर हैं। अब देश की बेटियाँ सैनिक स्कूलों में एड्मिशन ले रही हैं। सेना में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारियाँ मिल रही हैं। एयरफोर्स में देश की बेटियाँ फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ऐसे में हमारा प्रयास होना चाहिए कि एनसीसी में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियाँ शामिल हों। 

इसे भी पढ़ें: बजट में अर्थव्यवस्था में व्यापक असमानता को पाटने, रोजगार सृजन पर होना चाहिए जोर : सुब्बाराव

मोदी ने कहा कि कुछ लोग हमारे समाज को कोसते हैं। लेकिन इसी समाज ने दिखा दिया कि जब बात देश की हो तो उससे बढ़कर कुछ नहीं। जब सही दिशा मिले, सही उदाहरण मिले तो हमारा देश कितना कुछ करके दिखाता है, है उसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि एनसीसी में आपने जो कुछ सीखा है, वह न केवल आपकी वर्दी में होने पर, बल्कि समाज में भी लागू होता है। आप अपने क्षेत्रों में कई टीमें बना सकते हैं, इसे अपने समाजों में लागू कर सकते हैं और जमीनी स्तर पर बदलाव कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार