मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा, गांधी जयंती से पटेल जयंती तक करें 150 km की पदयात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसदों से दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के बीच अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करने तथा गांधी जी के विचारों, शिक्षाओं का प्रचार एवं वृक्षारोपण करने को कहा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा सदस्यों से भी भाजपा संगठन की ओर से आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को कहा। जोशी ने बताया, ‘‘इन यात्राओं का मकसद गांवों का उन्नयन और शून्य बजट कृषि को प्रोत्साहित करते हुए गांव को आत्मनिर्भर बनाना है।’’

इसे भी पढ़ें: सोनिया ने सांसदों के साथ की बैठक, कर्नाटक मुद्दे पर सरकार को घेरने को कहा

संसदीय पार्टी की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सांसदों को बजट के बारे में बताया। उन्होंने बजट को दूरदर्शी बताया और कहा कि यह अगले 10 साल का बजट है। जोशी के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि यह भविष्य के बारे में हमारे दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है। अब हमें इस दिशा में आगे बढ़ना है। भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और धर्मेन्द्र प्रधान सहित पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पिछले सप्ताह भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा था कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए और यह भी कहा कि यह सभी पर लागू है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा