सेना दिवस पर मोदी ने सैनिकों को किया नमन, कहा- हमेशा राष्ट्र का सिर गर्व से ऊंचा किया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सेना दिवस के अवसर पर देश के सैनिकों को बधाई दी और कहा कि सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध सेना ने हमेशा राष्ट्र का सिर गर्व से ऊंचा किया है। मोदी ने 73वें सेना दिवस के अवसर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘मां भारती की रक्षा में पल-पल मुस्तैद देश के पराक्रमी सैनिकों और उनके परिजनों को सेना दिवस की हार्दिक बधाई। हमारी सेना सशक्त, साहसी और संकल्पबद्ध है, जिसने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। समस्त देशवासियों की ओर से भारतीय सेना को मेरा नमन।’’ वर्ष 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसीलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है।

प्रमुख खबरें

जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...सोनम वांगचुक की पत्नी ने चिट्ठी लिख दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की

मंच पर रो पड़े अभिजीत दीपके, Sonam Wangchuk को हटाए जाने के बाद खुद भूख हड़ताल पर बैठे

इतिहास गवाह है अहंकार इंसान को बर्बाद कर देता है, सोनम वांगचुक मुद्दे पर Arvind Kejriwal का PM Modi पर सीधा हमला

दस साल में 150 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल