मोदी ने गुजरात में कांग्रेस के खामोश चुनाव प्रचार को भांपा, भाजपा कार्यकर्ताओं को किया आगाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

आणंद(गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कांग्रेस के ‘खामोशी से’ चुनाव प्रचार करने के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को सोमवार को आगाह किया और कहा कि विपक्षी पार्टी की साजिश का मुकाबला करने के लिए सत्तारूढ़ दल (भाजपा) को अपनी चुनाव रणनीति में आंशिक बदलाव करना होगा। अपने गृह राज्य का तीन दिवसीय दौरा कर रहे मोदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने गुजरात में इस बार अपनी रणनीति बदल ली है, जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको आगाह करना चाहता हूं कि क्योंकि मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार कांग्रेस ने एक नयी रणनीति अपनाई है। मैंने जांच नहीं की है, लेकिन सरसरी तौर पर मुझे ऐसा लगता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में फिर दिखा PM मोदी का खास अंदाज, लोगों का अभिवादन स्वीकार करने कार से निकले बाहर

मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती विधानसभा चुनावों में कांग्रेस काफी शोर-शराबा किया करती थी और भाजपा का सफाया करने की शेखी बघारती थी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन 20 वर्षों में हम नहीं हारे, इसलिए उसने कुछ नया किया है। इसी कारण हमें सतर्क रहने की जरूरत है।’’ वह गुजरात के 13 वर्षों तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुलकर कुछ नहीं कह रही है, लेकिन गांवों में जाकर और अपने लाभ के लिए दूसरों को प्रभावित करने की अपनी पुरानी तरकीब अपना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस के नेता) खबरों में नहीं दिख रहे हैं, ना ही संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं, ना भाषण दे रहे हैं। इसलिए भ्रमित नहीं हों। यह (कांग्रेस) बोल नहीं रही है, लेकिन यह गांवों में पहुंच रही है, बैठक कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और मुख्य विपक्षी दल की इस नयी रणनीति का मुकाबला करने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर