अब कुछ नहीं होगा...मोदी ने पुतिन-जिनपिंग से हाथ मिलाया, झल्लाए ट्रंप का भारत पर पहला बयान सामने आया

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2025

जिसके घर शीशे के हो वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं। आज यही कहावत अमेरिका पर फिट बैठती है। चीन के तियानजिन शहर में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आपस में गर्मजोशी से मिले, तस्वीरें खिचवाई और मुस्कुराते दिखे तो पहली बार अमेरिका की बेचैनी साफ साफ नजर आई। अमेरिका की घबराहट इतनी बढ़ गई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से तुरंत बयान सामने आ गया और वो भारत के साथ व्यापार को डिजास्टर बताया है। लेकिन असलियत यही है कि ये अमेरिका की मजबूरी है। भारत की कूटनीति की जीत है।  तिनजियांग में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन केवल डिप्लोमैटिक मीटिंग नहीं थी। यहां मंच पर बड़ी तस्वीरें सामने आई। मोदी और शी जिनपिंग की मुस्कुराहट, मोदी पुतिन की कार की सवारी, तीनों नेताओं का एक साथ खड़ा होना। ये नजारा सिर्फ तस्वीरें नहीं बल्कि ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स की नई पटकथा बयां करती है।  

इसे भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ चुनौती के बीच अर्थव्यवस्था की ताकत बनता कृषि क्षेत्र

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में कहा कि बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत अधिक व्यापार करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि इसका कारण यह है कि भारत ने अब तक हम पर इतने ऊँचे टैरिफ लगाए हैं कि हमारे व्यवसाय भारत में बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। यह पूरी तरह से एकतरफ़ा आपदा रही है!

 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी